अभिनेता प्रतीक गांधी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में अभिनेता ने मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित होने का खुलाया किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित किया गया, क्योंकि उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के बीच में सड़क पर चलने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, अभिनेता ने ये भी बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें एक गोदाम में भी धकेल दिया था। अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी हैं।
Pratik Gandhi: प्रतीक गांधी का कॉलर पकड़ मुंबई पुलिस ने गोदाम में ठूंसा, VIP मूवमेंट के बीच गाड़ी से निकलने का मिला दंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन