हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने एक बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से कर डाली। उन्होंने कहा कि इससे अल्पसंख्यकों में डर का माहौल फैलता है। प्रकाश एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे थे और यहां उन्होंने भड़कते हुए अपजानजनक शब्द कह डाले।
प्रकाश राज ने चाइल्ड पोर्न से की रामलीला की तुलना, बोले- ये अल्पसंख्यकों को डराने वाली...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश राज न्यूज 18 के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा- 'ये बेहूदा है कि हेलीकॉप्टर एक पुष्पक विमान है। उसमें तीन मॉडल मेकअप करके राम, लक्ष्मण और सीता बनकर आते हैं। फिर लोग उनकी पूजा करते हैं। मैं इस देश में ये सब नहीं देखना चाहता हूं। ये वाहियात है।'
प्रकाश राज को टोकते हुए शो के एंकर उनसे कहा- ‘लोग इस पर वोट दे रहे हैं। लोगों को इसमें दिक्कत भी नहीं है।’ इस पर प्रकाश राज ने कहा- 'लोग वोट दे रहे हैं तो छोड़ दें? फिर तो जो लोग चाइल्ड पोर्न देखते हैं उन्हें भी देखने दो, छोड़ दो उन्हें भी।'
प्रकाश राज की इस बात पर एंकर ने कहा कि कैसे वे रामलीला के मंचन को चाइल्ड पोर्न से तुलना कर रहे हैं? इस पर प्रकाश राज बोले- 'रामलीला जैसे कार्यक्रम हमारे समाज के लिए सही नहीं हैं। ये अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करते हैं। मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं जानता हूं कि क्या संस्कृति है और क्या नहीं। मंदिर जाना संस्कृति है, लोगों के सामने ऐसा नाटक क्यों? राम, लक्ष्मण, सीता को हेलीकॉप्टर से लाना मेरी संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता।'
Prakash Raj Claims Watching Ram Leela is as shocking as kids watching porn is an Outrageously offensive statement!! @prakashraaj. Hindus demand that police arrest #PrakashRaj for offending & hurting Hindu sentiment.
Here is the full interview👇https://t.co/t1JFGQwm91 pic.twitter.com/wjIrCr5pYZ
बता दें कि हाल ही में प्रकाश राज ने ममल्लापुरम में पीएम मोदी के सफाई करने पर भी सवाल उठाए थे। प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'नेताओं की सुरक्षा कहां गायब हो गई है। आखिर आपने उन्हें एक कैमरामैन के साथ अकेला साफ-सफाई के लिए क्यों छोड़ दिया है।'
ओम पुरी के साथ इंटीमेट सीन तो कभी तिरंगा लपेट बैठ गईं मल्लिका, इन 5 कंट्रोवर्सी से आईं चर्चा में