{"_id":"6127084d8ebc3e79ce55ae60","slug":"prabhas-without-make-up-simple-look-photo-goes-viral-on-internet-users-body-shamed-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: 'बॉडी शेमिंग' का शिकार हुए बाहुबली स्टार प्रभास, कभी गुड लुक्स से बनाया था सबको दीवाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: 'बॉडी शेमिंग' का शिकार हुए बाहुबली स्टार प्रभास, कभी गुड लुक्स से बनाया था सबको दीवाना
बॉलीवुड के सितारे अपने दमदार अभिनय और गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं। दर्शक उनकी काबिलियत और खूबसूरती देखकर ही प्यार लुटाते हैं। हालांकि अक्सर ऐसा देखने को भी मिला है जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर बॉडी शेम किया गया हो। हाल ही में इसका ताजा उदाहरण साउथ के सुपरस्टार प्रभास हैं जिनकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि प्रभास अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं इस दौरान डांस रिहर्सल से लौट रहे प्रभास की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सादे लुक को लेकर ट्रोल हो गए प्रभास
इस तस्वीर में प्रभास एकदम सादे लुक में नजर आ रहे थे साथ ही लोगों ने ध्यान दिया कि उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने प्रभास को बुरी तरह ट्रोल कर दिया। दरअसल प्रभास बिना मेकअप के बढ़े हुए वजन के साथ नजर आए जिस पर लोगों ने उन्हें बॉडी शेम कर दिया।
Trending Videos
2 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
कई यूजर्स ने कहा कि प्रभास बिना मेकअप के किसी दुधवाले अंकल की तरह दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनकी तुलना वड़ा पाव से कर दी। बहुत से यूजर्स इस बात पर दुख जता रहे थे कि आखिर प्रभास को क्या हो गया है कि वो ऐसे दिखने लगे। बता दें कि प्रभास बाहुबली में अपने अभिनय के साथ साथ अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में आ गए थे।
फिल्म बाहुबली में उनकी मजबूत बॉडी और चेहरे की काफी तारीफ हुई थी। ऐसे में प्रभास की बढ़ती उम्र और बिना मेकअप के उन्हें देखना कुछ यूजर्स को रास नहीं आया और ऐसे में लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल फैंस अपने सितारों को हर वक्त खूबसूरत और जवान ही देखना पसंद करते हैं। ऐसे में जब कोई स्टार उनके इस पैमाने पर खरा नहीं उतरता तो उसे ट्रोल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : Insatagram- @actorprabhas
बता दें कि प्रभास इन दिनों फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में वो प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं कृति सेनन सीता मां के रोल में होंगी। साथ ही सनी सिंह को फिल्म मे लक्ष्मण का रोल मिला है और सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : Insatagram- @actorprabhas
इससे पहले प्रभास फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनकी हीरोइन बनी थीं। हालांकि पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। बाहुबली के बाद से प्रभास को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में फैंस अब उनकी अगली बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।