{"_id":"62077c2b0f11701f10507652","slug":"prabhas-reaction-on-puneeth-rajkumar-last-film-james","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"James: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का टीजर देख भावुक हुए प्रभास, कहा- \"लाखों लोगों के लिए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
James: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का टीजर देख भावुक हुए प्रभास, कहा- "लाखों लोगों के लिए...
दिवंगत सुपरस्टार 'पुनीत राजकुमार' की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का एक पावर-पैक टीजर बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया है। यह उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद साउथ के सुपरस्टार प्रभास इसे देखकर खासा उत्साहित होने के साथ-साथ भावुक भी दिखे। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की फिल्म के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा।
Trending Videos
2 of 4
प्रभास
- फोटो : Insatagram- @actorprabhas
अभिनेता प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पुनीत की फिल्म 'जेम्स' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"मुझे यकीन है हम जेम्स के रूप में एक मास्टरपीस को देखने वाले हैं। ये फिल्म हमेशा उन लाखों लोगों के लिए खास रहेगी, जो पावर स्टार पुनीत राजकुमार सर के प्रशंसक हैं। वी ऑल मिस यू सर।"
गौरतलब है कि यह फिल्म अभिनेता पुनीत की मृत्यु के बाद रिलीज की जा रही है। बता दें कि पुनीत, जिन्हें प्यार से 'अप्पू' कहकर बुलाया जाता था, वह भारतीय अभिनेता, पार्श्व गायक और निर्माता थे। इन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम किया था। पिछले साल 29 अक्टूबर को कार्डियक अटैक की वजह से मात्र 46 वर्ष की उम्र में अभिनेता पुनीत की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेम्स में पुनीत राजकुमार
- फोटो : social media
पुनीत अपने निधन से पहले ही इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके थे। चेतन कुमार द्वारा अभिनीत, 'जेम्स' में प्रिया आनंद प्रमुख महिला के रूप में हैं और पुनीत के बड़े भाई राघवेंद्र राजकुमार और शिवराज कुमार भी कैमियो भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 17 मार्च, 2022 को पुनीत की 47 वीं जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।