फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam admitted to Chennai hospital after testing Covid positive

Mani Ratnam: निर्देशक मणिरत्नम को नहीं हुआ कोरोना, अस्पताल से जल्द मिल सकती है छुट्टी

Tue, 19 Jul 2022 10:03 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Jul 2022 10:03 AM IST
सार

 निर्देशक मणिरत्नम कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं। निर्देशक की रिपोर्ट नेगेटिव है और अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam admitted to Chennai hospital after testing Covid positive
मणिरत्नम

विस्तार

साउथ और हिंदी फिल्मों के निर्देशक मणिरत्नम को 19 जुलाई की सुबह तबीयत बिगड़ने पर मद्रास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले जानकारी सामने आ रही थी कि निर्देशक को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन निर्देशक की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।

विज्ञापन

दस साल बाद पूरा होने जा रहा है मणिरत्नम का सपना
वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक मणिरत्नम तमिल साहित्यिक उपन्यास 'पोन्नियिन सेलवन' पर फिल्म बनाने में बिजी हैं। बता दें कि यह उनका सपना रहा है जिसे वह 10 साल बाद हकीकत में बदलने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'पोन्नियिन सेलवन' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग 30 सितंबर को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय का कमबैक
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, तृषा, कार्थी और जयम रवि मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सरथकुमार, प्रकाश राज, किशोर, पार्थिबन, शोभिता धूलिपाला और ऐश्वर्या लक्ष्मी फिल्म भी इस फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। वहीं चोल वंश पर आधारित इस अवधि की फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक सुनाई देगा।

विज्ञापन

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी मणिरत्नम की फिल्म
कोर्ट ने डायरेक्टर मणिरत्नम और अभिनेता विक्रम को नोटिस जारी किया है। यह फिल्म हिंदुस्तान पर 1500 साल तक राज करने वाले चोल वंश की कहानी पर आधारित है। मेकर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने इसकी कहानी को गलत तरीके से पेश किया है। ऐसे में फिल्म से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए वकील ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है। वकील सेल्वम का कहना है कि स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए इस बात की जांच की जाएगी कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।

Mani Ratnam: निर्देशक मणिरत्नम को नहीं हुआ कोरोना, अस्पताल से जल्द मिल सकती है छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed