कोरोना वायरस से खिलाफ लड़ने के लिए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। इसके लिए देश की पूरी जनता एक होकर लड़ रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशवासियों ने अपने घरों के बाहर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी की। बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम मोदी की इस अपील में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर के बाहर निकलकर रोशनी की, लेकिन इस बीच सोनम कपूर ने पीएम मोदी की अपील का गलत फायदा उठाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया।
दीया जलाने के बीच पटाखे फोड़ने वालों पर भड़कीं सोनम कपूर, कहा- 'क्या लोग इसे दिवाली...'
दरअसल पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वह अपने घर के बाहर रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए केवल मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी करें, लेकिन देखा गया कि कुछ लोगों ने रोशनी के साथ दीवाली के तरह पटाखों की आतिशबाजी भी की। सोनम कपूर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है।
सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने पटाखे जलाने वालों के लिए लिखा, 'लोग पटाखे फोड़ रहे हैं, सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, वो कुत्तों को बाहर निकाल रहे हैं। क्या लोग इसे दिवाली मानते हैं? मैं बहुत उलझन में हूँ।' सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
People are bursting crackers. Just FYI . They dogs are freaking out. Do people think it’s Diwali? I’m so confused.
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की थी और कहा था कि वह अपने घरों के बाहर निकलकर रोशनी करें। बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी की इस अपील को मानते हुए रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों के बाहर निकलकर दीपक, मोमतबत्ती और मोबाइल टॉर्च से रोशनी की है।
रोशनी करने वालों में फाल्गुनी पाठक, हिमांशी खुराना, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला, आसिम रियाज, मौनी रॉय, करण जौहर,दीपशिखा नागपाल, रजनीकांत, एकता कपूर, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत इन दिनों कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहा है, जिसके खिलाफ ये बॉलीवुड सितारे और पूरा देश एकजुट है।