सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले नन्हें तैमूर एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। खास बात ये है कि इस बार वो अपनी किसी शरारत या खुशमिजाज तस्वीर की वजह से नहीं बल्कि अपनी उदासी के लिए चर्चा में बने हुए हैं।
पढ़ें-टीवी सीरीज 'द मास्टर ऑफ नन' के लिए इस भारतीय मूल के एक्टर ने जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
दरअसल तैमूर मम्मी करीना कपूर ख़ान के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना कर वापस इंडिया लौट आए हैं। खास बात ये है कि तैमूर अपनी पूरी फैमली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए स्विट्ज़रलैंड गए हुए थे। सैफ अपनी फिल्म ‘कालाकांडी’ के प्रमोशन के चलते एक दिन पहले ही भारत वापस आ गए लेकिन करीना तैमूर के साथ एक दिन बाद वापस लौटीं।
करीना के साथ तैमूर की ये उदासी भरी फोटो देखकर कहा जा सकता है कि तैमूर का मन अभी स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां बिताकर नहीं भरा है। तैमूर मम्मी पापा के साथ अभी और मस्ती करने के मूड में थे।
सैफ़ की फिल्म ‘कालाकांडी’ अगले हफ़्ते रिलीज़ होने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से तैमूर के बारे में पूछा गया तो पापा सैफ लोगों से कहा कि तैमूर को लोग सिर्फ़ इसलिए नहीं पसंद करते क्योंकि वो करीना कपूर और सैफ़ अली खान के बेटे हैं, बल्कि उसमें इतनी ज़्यादा क्यूटनेस भरी है कि कोई भी एक बार देख कर ही उसका दीवाना हो जाता है।