70 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने वाली परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी है । परवीन बाबी अपने करियर में बहुत सफल रहीं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द था । परवीन ने जिससे भी प्यार किया वो उसे छोड़कर चला गया । परवीन की जिंदगी में एक्टर डैनी की खास जगह थी । दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते थे ।
ये बात किसी से छिपी भी नहीं थी । परवीन डैनी के साथ लिव इन में रहती थीं। कुछ समय पहले डैनी ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अपने और परवीन के रिश्ते के बारे मेंबताया था।डैनी ने बताया कि किस तरह उनका और परवीन का रिश्ता खत्म हुआ लेकिन वो हमेशा अच्छे दोस्त रहे ।
डैनी ने कहा, 'परवीन बाबी से मैं बहुत प्यार करता था लेकिन उन्होंने अचानक मुझसे सारे संबंध तोड़ दिए थे।' डैनी ने परवीन के साथ बिताए हुए अपने बीते दिनों को याद किया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहे। ब्रेकअप के बाद परवीन कबीर बेदी को डेट करने लगी थीं।
कबीर के बाद परवीन का अफेयर महेश भट्ट के साथ हो गया। परवीन उन दिनों जुहू की उसी कॉलोनी में रहती थीं जहां डैनी रहते थे। डैनी ने बताया, 'मैं परवीन को कभी-कभी डिनर के लिए इनवाइट करता था। लेकिन तब मेरी लाइफ में कोई दूसरी लड़की किम आ चुकी थी।'
उन्होंने कहा, 'जब मैं किम को शूटिंग से घर लेकर पहुंचता था तो परवीन मेरे बेडरूम में बैठकर फिल्में देख रही होती थीं। मैं परवीन से पूछता था कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं तो कहती थीं कि हमारे बीच अब कुछ नहीं है हम सिर्फ दोस्त हैं।'