आ ही जाता है जिस पर दिल आना होता है...प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है...अब प्यार हो या क्रश जब किसी से हो जाता है तो फिर हर वक्त उसी के साथ रहने का मन करता है। एक तरफ जहां लाखों-करोड़ों फैंस अपने चहीते सितारों के दिलों जान से प्यार करते हैं तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें इंडस्ट्री में ही किसी ना किसी सितारे पर क्रश हैं। इसमें एक नाम शामिल है इश्कजादे गर्ल परिणीति चोपड़ा का जो सैफ अली खान को बहुत पसंद करती हैं।
सैफ अली खान हैं परीणीति के क्रश
परी एक दो नहीं बल्कि कई मौकों पर ये बात साफ कर चुकी हैं कि सैफ अली खान उनका क्रश है और अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो सैफ अली खान को किडनैप भी कर सकती हैं। द कपिल शर्मा शो के इस एपीसोड की एक क्लिप यूट्यूब पर बॉलीवुड गॉसिप गर्ल पेज द्वारा साझा की गई है।
2 of 5
सैफ अली खान, परिणीति
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक बार सैफ अली खान अपने एक फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। उस वक्त कपिल ने सैफ को वो क्लिप दिखाई थी जब परी उनके शो में पहुंची थीं और उन्होंने सैफ के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। परी ने कहा था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये कहा कि करीना को पहले से इस बात का पता है। वो जानती हैं कि मैं सैफ अली खान को कितना पसंद करती हूं।
3 of 5
सैफ अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद कपिल ने सैफ से उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो सैफ बिल्कुल अवाक रह गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आया कि वो क्या बोलें। इसके साथ ही कपिल ने मजाक में कहा कि किस्मत हो तो सैफ अली खान जैसी इन्हें पहली ही करीना बीवी के रूप में मिली हैं और अब परिणीति भी इन्हें ही किडनैप करना चाहती हैं।
4 of 5
परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले करण जौहर के शो में भी परिणीति ने खुलासा किया था कि वो सैफ को काफी पसंद करती हैं। यहां तक की उन्होंने कह दिया था कि सैफ के लिए वो हर चीज को हां बोल सकती हैं। फैंस को परी का इस तरह से अपने क्रश को लेकर दिल खोल कर बातें करना अच्छा लगता है।
5 of 5
सैफ अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
छोटे नवाब यानि सैफ अली खान पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माने तो सैफ अली खान की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1120 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और निजी निवेशों से आती है। सैफ, पटौदी रियासत के 10वें नवाब हैं। सैफ की पिछले कुछ फिल्में खास नहीं चलीं लेकिन उनकी वेब सीरीज लोगों को पसंद आई थी। वो बहुत जल्द 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं।