फिल्म 'दिलवाले' में मामा ठाकुर और 'हेरा फेरी' में बाबू रॉव गणपत रॉव आप्टे का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल आज 66 साल के हो गए। उनका जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में हुआ था। परेश ने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग और मजाकिया अंदाज से देशभर में खूब नाम कमाया।
राजनीति में दिखाया दमखम
अभिनय के इतर परेश रावल राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वो साल 2014 से लेकर 2019 तक अहमदाबाद से सांसद रहे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। राजनीति में उनकी पारी अच्छी रही, लेकिन एक अभिनेता के रूप में वो ज्यादा सफल साबित हुए।
कॉमेडियन से लेकर खूंखार खलनायक तक
फिल्मों में कॉमेडी रोल से लेकर खूंखार खलनायक बनने तक हर किरदार में परेश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके जन्मदिन पर आज फैंस के साथ-साथ उनके साथी कलाकारों ने भी उन्हें बधाई दी। समय और उम्र के साथ अभिनय की रफ्तार तो धीमी पड़ गई है, लेकिन अभिनेता को दर्शक आज भी उतना ही प्यार देते हैं।
2 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हेरा फेरी' के श्याम यानी सुनील शेट्टी और भारतीय फिल्म व टेलीविजन निदेशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने ट्वीट कर परेश रावल को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। सुनील और परेश कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन 'हेरा फेरी' के लिए उन्हें खासकर याद किया जाता है।
3 of 5
Paresh Rawal
- फोटो : social media
परेश रावल के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों अभिनेता सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सुनील ने लिखा कि 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई परेश जी। अच्छे स्वास्थ्य और अच्छी यादों से भरा साल आपको मुबारक हो।'
4 of 5
थियेटर के दिनों में परेश रावल
- फोटो : Twitter
वहीं, अशोक पंडित ने भी परेश रावल के जन्मदिन पर ट्वीट किया है। उन्होंने परेश रावल की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि 'मेरे प्रिय मित्र और महान अभिनेता परेश जी को जन्मदिन की बधाई। मैंने आपके साथ बिताए कॉलेज और थियेटर के दिनों की याद को संभाल कर रखा है। आप हमेशा की तरह यूं ही चमकते रहें। शफी इनामदार के साथ 'तोखर' में आपके अभिनय को कभी नहीं भूल सकता।'
5 of 5
परेश रावल
- फोटो : Social media
परेश रावल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में भी नजर आएंगे।