रणवीर सिंह अपने ड्रेंसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। आए दिन रणवीर ऐसे ड्रेसेस में नजर आते हैं कि आप उनके ऊपर से अपनी निगाह हटा ही नहीं सकते हैं। रणवीर की ऐसी ही एक तस्वीर गली ब्वॉय के सेट से आई है। इस तस्वीर को खुद रणवीर ने ही शेयर किया है।
अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह ने स्कर्ट क्यों पहनी तो आपको याद दिया दें कल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया। इसी तरह फिल्म 'गली ब्वॉय' के सेट पर भी फिल्म की पूरी टीम ने कुछ अलग ही तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया।
फिल्म के सेट पर मौजूद टीम में सभी लड़कों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कर्ट पहनी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और रणवीर सिंह आपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका, रणवीर से पूछती हैं कि तुमने आज क्या पहना है?
इस सवाल के जवाब में रणवीर कहते हैं आज मैंने एक ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी थी क्योंकि जोया चाहती थी कि सेट पर मौजूद सब लड़के स्कर्ट पहने। फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा कल्की कोचलिन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 14 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।