{"_id":"5b3f64774f1c1bc0248b4c03","slug":"now-deepika-padukone-has-equal-followers-than-priyanka-chopra-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर रणवीर को गुडन्यूज, दीपिका ने की प्रियंका की बराबरी, पीएम मोदी भी छूटे बहुत पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर रणवीर को गुडन्यूज, दीपिका ने की प्रियंका की बराबरी, पीएम मोदी भी छूटे बहुत पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हुए तो देसी गर्ल ने इस प्यार के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। लिखा 2.5 करोड़ आपके प्यार के लिए शुक्रिया आपको भी प्यार।
2 of 4
priyanka chopra
बताते चलें कि प्रियंका फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1.35 करोड़, अमिताभ बच्चन 95 लाख, शाहरुख खान 1.33 करोड़, सलमान खान 1.73 करोड़ और दीपिका पादुकोण 2.49 करोड़ से आगे चल रही हैं।
'बेवॉच' स्टार अपने प्रेमी पॉप गायक निक जोनस से भी आगे हैं जिनके 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प ये है कि प्रियंका चोपड़ा के ऐसा एलान करने के एक दिन बाद ही दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की संख्या भी 2.5 करोड़ पहुंच गई। बता दें कि आज ही रणवीर सिंह का बर्थडे भी है तो ये उनके लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।
जी हां बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या 2.49 करोड़ थी लेकिन शुक्रवार को दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह फ्लाइंग किस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 2.5 करोड़। इसके साथ प्रियंका की तरह दीपिका भी मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन से आगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।