संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की राह खुलती नजर आ रही है क्योंकि सेंसर बोर्ड की एक कमिटी ने फिल्म को देखने के बाद फैसला किया है कि निर्माताओं को फिल्म में कुछ बदलाव करने होंगे।
हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कोई कट लगाने का निर्देश नहीं दिया है। फिल्म में सिर्फ पांच बदलाव किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले खबरें थी कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 26 कट करने के लिए कहा है।
हालांकि प्रसून जोशी के बयान के बाद ये साफ है कि फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। हालांकि फिल्म में 5 जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। पहला बदलाव फिल्म के नाम को लेकर है। यानी फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' किया जा सकता है।
फिल्म के डिक्स्लेमर में बदलाव करने होंगे और ये स्पष्ट रूप से लिखने होंगे कि यह किसी तरह के ऐतिहासिक तथ्यों का दावा नहीं करता। इसके अलावा डिस्क्लेमर में इस बात को जोड़ा जाए कि फिल्म में सती प्रथा का उल्लेख नहीं है और न ही उसका महिमा मंडन करती है।
इसके अलावा घूमर गाने में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा फिल्म में ऐतिहासिक स्थलों के गलत या भ्रामक संदर्भ को संशोधित करने की जरूरत है।