{"_id":"6195b89cd43b5876597bd949","slug":"nick-jonas-has-diabetes-since-the-age-of-13-priyanka-chopra-reacted-to-her-husband-revelations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nick Jonas Diabetes: निक जोनस को 13 साल की उम्र से हैं डायबिटीज, प्रियंका चोपड़ा ने पति के खुलासे पर दी ये प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nick Jonas Diabetes: निक जोनस को 13 साल की उम्र से हैं डायबिटीज, प्रियंका चोपड़ा ने पति के खुलासे पर दी ये प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनानी वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने नेशनल डायबिटीज मंथ के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें निक ने खुलासा किया है कि वह छोटी उम्र में ही टाइप वन के डायबिटीज का शिकार हो गए थे और पिछले 16 साल से वह इस बीमारी से पीड़ित हैं। निक ने अपने पोस्ट में इस बीमारी के सिम्टम्स के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के स्पोर्ट की वजह से इस बीमारी को मात दी है।
दरअसल, निक जोनस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। इस नोट में निक जोनस ने बताया कि वह 13 साल के थे, जब उन्हें पता चला कि वह डायबिटीज से पीड़ित हैं और बीते 16 साल से वह डायबिटीक हैं और वह इससे अच्छी तरह से निजात पा रहे हैं।
2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
निक ने लिखा, 'आज मेरे साथ इसे जुड़े 16 साल हो गए हैं और ये मेरे निदान की 16वीं सालगिरह है। मैं 13 साल का था और अपने भाइयों के साथ खेल रहा था और मुझे पता था मेरे पेट में कुछ ठीक नहीं है। इसलिए मैं अपने माता-पिता के पास गया और उन्हें बताया कि मुझे डॉक्टर को दिखाने की जरुरत है। मेरे सारे लक्षण जानने के बाद चाइल्ड स्पेशलिस्ट ने बताया कि मुझे टाइप 1 डायबिटीज है। तब मुझे लगा कि मैं बर्बाद हो गया। मैं बहुत डरा हुआ था। इसका मतलब ये था कि दुनिया का दौरा करने और हमारे संगीत को चलाने का मेरा सपना खत्म हो गया था?’
इसके आगे निक ने लिखा, ‘पर मैं कमिटेड था कि मुझे अपने आपको स्लो नहीं करना है। मेरे पास एक समर्थक था, जिसे मुझ पर भरोसा था, जिसने मुझे कभी कमजोर नहीं होने दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
निक जोनस के इस नोट पर उनके पिता केविन जोनस और पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केविन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हम उस दिन को कभी नहीं भूलेंगे। आप हम सभी को प्रेरित करते हैं लव यू।’ वहीं, निक के इस नोट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाली आंखे और ताली बजाने वाली इमोजी लगाई है।
विज्ञापन
5 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
निक जोनस ने एक प्रोग्राम में बताया था कि उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने इस बीमारी से लड़ने में उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि आपके लिए एक ऐसा पार्टनर काफी जरूरी है जो आपको प्यार करे, आपकी मदद करे और हर तरह से विचारशील हो। मैं इसके लिए सच में प्रियंका का आभारी हूं। बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शाही रचाई थी। दोनों की शादी को जल्द ही तीन साल होने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।