आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही उपस्थित रहे। दोनों की शादी के फोटोज और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं और इसी बीच कपल का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर आलिया को गोद में उठाते दिखाई दे रहे हैं।
Ranbir Alia Wedding:रणबीर कपूर ने रोमांटिक अंदाज में अपनी दुल्हन को गोद में उठाया, शर्म से लाल हुईं आलिया भट्ट
शादी के बाद आलिया भट्ट ने ही अपनी शादी की तस्वीरें ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर की हैं और फैंस को ये खुशखबरी दी है। फोटोज में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस अपने फेवरेट जोड़ी को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।
इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में रणबीर अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग रणबीर से आलिया को गोद में उठाने के लिए कह रहे हैं। लोगों की बात सुनकर रणबीर ने भी देर नहीं की और आलिया को अपनी गोद में उठा लिया। इस रोमांटिक जोड़ी का रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि शादी की सबसे पहले तस्वीर दुल्हन बनी आलिया भट्ट ने ही शेयर की थी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई फोटोज पोस्ट कीं। इन फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। फोटोज पोस्ट करते हुए आलिया ने इंस्टा पर लिखा, 'आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली।पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!