Kapil Dev Birthday: कपिल देव के बर्थडे पर नेहा धूपिया ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अगर बात क्रिकेट की करें तो लोगों में इसके प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। हर क्रिकेट प्रेमी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के बारे में जरूर जानता है। कपिल देव अपने दौर के जाने माने ऑलराउंडर रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने ही भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाया था। जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कपिल देव और उनकी पत्नी के साथ मुलाकात की पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
फैंस ने भी किया कपिल देव को विश-
नेहा धूपिया की इस पोस्ट पर यूजर्स भी कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कपिल देव को जन्मदिन विश करते हुए लिखा, कपिल सर और रोमी मैम को देखकर मूड फ्रेश हो गया है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे विनम्र, डाउन टू अर्थ पर्सन को हैप्पी बर्थडे सर। अन्य यूजर भी कपिल देव को बर्थडे विश करने के साथ दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।