{"_id":"5b6069214f1c1bee748b709d","slug":"neha-dhupia-got-abusive-600-messages-on-secret-wedding-with-angad-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया ने किया खुलासा, अंगद से शादी के बाद लोगों ने बधाई नहीं बल्कि बोले अपशब्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया ने किया खुलासा, अंगद से शादी के बाद लोगों ने बधाई नहीं बल्कि बोले अपशब्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
नेहा धूपिया
- फोटो : SELF
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने इसी साल मई के महीने में एक्टर अंगद बेदी से अचानक शादी कर के सब को चौंका दिया था। किसी को कानों-कान इस शादी की भनक नहीं लगी। शादी के बाद नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर पहली बार बात की है।
विज्ञापन
नेहा ने बताया, 'जब मैंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा करते हुए तस्वीरें डाली थीं उसके बाद मैंने फोन चेक किया। मैंने देखा मेरे पास 600 मैसेज आए थे जिसमें लोग मुझे बधाई देने के बजाय इस खबर चौंके हुए थे और गलियां लिख कर भेजे थे।
विज्ञापन
नेहा ने आगे बताया, अंगद इस बारे में शुरू से ही क्लियर थे और उन्होंने कहा था कि तुम्हारे साथ मैं गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड वाली रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहता। इसलिए या तो हम इसे शादी में बदल दें या फिर हम केवल दोस्त बने रहें और यह दोनों का फैसला था कि शादी को सीक्रेट रखा जाए। इसलिए हमने ज्यादा से ज्यादा सीमित रखने की कोशिश की।
विज्ञापन