बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। शनिवार को इस मामले में एनसीबी को एक और बड़ी कामयाबी मिली। छापेमारी में टीम ने करीब 200 किलो ड्रग्स बरामद किया। इस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला समेत तीन लोगों को गिफ्तार किया गया है।
2 of 5
एनसीबी अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
एनसीबी ने राहिला फर्नीचरवाला और उसकी बहन का नाम शाइस्ता फर्नीचरवाला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इनके साथ ही एक ब्रिटिश कारोबारी करण सजदानी को भी गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
राहिला और नाम शाइस्ता पर आरोप है कि दोनों बहनें ड्रग्स कारोबार में करण सजदानी की मदद कर रही थीं। एनसीबी की टीम ने ये छापेमारी मुंबई के ब्रांदा इलाके में की थी। इतनी सारी ड्रग्स देखकर एनसीबी के अधिकारी भी हैरान रह गए।
4 of 5
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : फाइल
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी करण सजदानी एक नामी बिल्डर है। वह कई राज्यों में हाई क्लास लोगों को यह गांजा सप्लाई करता है। राहिला और शाइस्ता इसमें करण की मदद करती हैं। इस मामले में एनसीबी ने जानकारी देते हुए कहा कि करण ने 31 दिसंबर की पार्टी के लिए उसने कई जगहों पर ड्रग्स भारी मात्रा में सप्लाई की थी।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मल्लिका सिंह
- फोटो : instagram/_mallika_singh
सुशांत के मैनेजर की तलाश जारी
एनसीबी को सुशांत के पूर्व ड्रीम प्रोजेक्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश है। एजेंसी को शक है कि पवार का हाथ सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने में है।
Drashti Dhami Birthday: छोटे पर्दे की 'मधुबाला' हैं दृष्टि धामी, कभी 'गीत' तो कभी 'मुस्कान' बनकर जीता लोगों का दिल