हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और नरगिस दत्त का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों को प्रशंसक ऑन-स्कीन साथ में देखना बहुत ही पसंद करते थे। जब नरगिस दत्त और राज कपूर साथ में काम कर रहे थे उस दौरान उन दोनों के बीच प्यार हो गया, हालांकि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। नरगिस दत्त राज कपूर से बेहद प्यार करती थीं। राज कपूर की नरगिस दत्त से पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। दरअसल राज कपूर किसी सिलसिले में नरगिस दत्त की मां जद्दन बाई से मिलने गए थे।
किस्सा: अचानक राज कपूर के बेडरूम में पहुंच गई थीं नरगिस दत्त, इस वजह से रिश्ता खत्म करने का लिया था फैसला
अपनी पत्नी से राज कपूर करते थे प्यार
एक तरफ जहां नरगिस दत्त राज कपूर के साथ घर बसाने के सपने देख रही थीं तो वहीं राज कपूर अपनी पत्नी से बहुत ही प्यार करते थे। उनका कहना था कि नरगिस दत्त उनकी फिल्मों की मां हैं और कृष्णा राज कपूर उनकी असल जिंदगी की मां। नरगिस दत्त के साथ राज कपूर ने छुट्टियों पर जाने तक का प्लान बनाया था। जहां नरगिस दत्त बेसब्री से राज कपूर का इंतजार कर रही थीं, लेकिन राज कपूर नहीं आए।
राज कपूर के रूम में पहुंच गई थीं नरगिस दत्त
नरगिस दत्त राज कपूर के न पहुंचने से काफी परेशान हो गईं और वह सीधा राज कपूर के घर पहुंच गईं। जब नरगिस दत्त राज कपूर के घर पहुंची तो घर में रौनक थी। दरअसल उस वक्त राज कपूर के घर में पार्टी चल रही थी। हालांकि उस वक्त वहां नरगिस दत्त को राज कपूर नहीं दिखाई दिए तो वह उन्हें ढूंढते हुए सीधा उनके बेडरूम में पहुंच गईं।
नरगिस दत्त रूम का नजारा देखकर हुई थीं दुखीं
नरगिस दत्त ने राज कपूर के बेडरूम का दरवाजा नहीं खटखटाया और वो वैसे ही अंदर जा पहुंचीं। जब वो अंदर गईं तो उन्होंने देखा कि राज कपूर अपनी पत्नी के गले में हार पहना रहे हैं। जब नरगिस दत्त ने राज कपूर को उनकी पत्नी के साथ समय बिताते हुए देखा तो वो चुपचाप से वहां से चली गईं। उस दिन नरगिस दत्त को ये एहसास हुआ कि राज कपूर और उनके रिश्ते का कुछ नहीं हो सकता।
राज कपूर से रिश्ता तोड़ने का लिया फैसला
नरगिस दत्त ने उस दिन अपनी जिंदगी से जुड़ा बहुत बड़ा फैसला ले लिया कि अब वह राज कपूर से अपने सारे रिश्ते तोड़ देंगी। उस दिन के बाद नरगिस राज कपूर से पहले की तरह कभी नहीं मिलीं। राज कपूर से अलग होने के बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त ने एंट्री मारी। इसके बाद नरगिस ने सुनील दत्त हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनें।