बाबा रामदेव के समर्थकों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही गोलमाल रिर्टन्स की सफलता का स्वाद चखने वाले अजय देवगन 'स्वामी रामदेव पर एक टीवी सीरीज लाने वाले हैं। इस टीवी सीरीज का नाम 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' है। इस सीरीज की खास बात ये है कि बाबा रामदेव का रोल नेशनल अवॉर्ड विनर नमन जैन निभाने वाले हैं।
पढ़ें-New Poster: तैयार हो जाइए इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है 'टाइगर जिंदा है'
बता दें कि इससे पहले भी नमन फिल्म 'चिल्लर पार्टी', 'रांझणा' और 'बॉम्बे टॉकीज' में नजर आ चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि उनका ये शो डिस्कवरी जीत पर टेलिकास्ट किया जाएगा।
इस शो के बारे में नमन का कहना है कि मेरे लिए छोटे गांव के सामाजिक टेंशन को समझना बहुत जरूरी था। साथ ही रामदेव के कैरेक्टर को दिखाने के लिए उनके स्टाइल को अपनाना मेरे लिए एक चैलेंज था। फिलहाल शो की शूटिंग जयपुर में चल रही हैं।
बता दें कि इस शो को कुशाल झवेरी डायरेक्ट कर रहे हैं और अजय देवगन-अभिनव शुक्ला मिल के साथ इस शो को प्रोड्यूस करेंगे। रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के छोटे से गांव में हुआ था। रामदेव का असली नाम स्वामी शंकर देव था।