साउथ एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा उनका लुक सामने आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रूथ प्रभु भी इस शो में दिखाई दी थीं।
2 of 4
नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान चैतन्य ने यह भी बताया कि कैसे लोग उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ जोड़ते हैं। एक्टर ने कहा कि यह कभी-कभी दुख बहुत दुख देता है क्योंकि मैंने इन दोनों चीजों को अलग-अलग रखा है।
3 of 4
नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
एक समाचार वेबसाइट के इंटरव्यू के दौरान जब नागा से पूछा गया कि क्या वह कॉफी विद करण में जाना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'अगर मुझे मौका मिले तो क्यों नहीं? करण जौहर महान हैं, मुझे उनका काम पसंद है। अगर वह मुझे बुलाना चाहें तो क्यों नहीं? इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने खुद को इस तरह से बनाया है, जहां मेरा निजी जीवन मेरे पेशेवर जीवन को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन जब मीडिया में आपके प्रोफेशनल लाइफ को छोड़कर आपकी पर्सनल लाइफ हेडलाइन बने तो यह थोड़ा परेशान करने वाला और निराशाजनक हो जाता है।'
4 of 4
नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य एक सैनिक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहतन की है जो उनके हाल ही में सामने आए एक वीडियो में साफ दिखता है। फिल्म में आमिर और नागा के अलावा करीना कपूर खान और मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी है।