काफी अरसे से फिल्मों से दूर रहने के बाद 'नदिया के पार' की गुंजा यानी साधना सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनकी मासूमियत से लोग इस कदर दीवाने हुए थे कि आज भी लोगों के जहन में वह मौजूद हैं।
पढ़ेंः शाहिद कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' करेगी ये एक्ट्रेस, दूसरी बार बनेगी जोड़ी
दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा जानेवाली साधना सिंह ने फिल्मों से अघोषित संन्यास ले रखा था लेकिन अब एक बार फिर साधना सिंह तारीक भट्ट की फिल्म Zindagi tumse After A Hiatus से कमबैक कर रही हैं।
आपको बता दें, साधना ने 'पिया मिलन', 'ससुराल', 'पापी संसार', 'फलक' जैसी फिल्मों में काम किया है। साधना ने टीवी पर बेहद ही चर्चित शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में जस्सी की मां का किरदार भी निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
पढ़ेंः Teaser: शाहरुख खान बने हीरो से 'जीरो', नए साल पर फैंस के लिए लाए सरप्राइज
साधना एक दिन अचानक बड़े परदे से गायब हो गईं थी। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें जिस तरह के रोल चाहिए उस तरह की फिल्में नहीं बन रहीं है, लेकिन अब जब वह वापसी कर रही हैं तो देखते हैं उनके प्रशंसक किस तरह उनका स्वागत करते हैं।