फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह से कम स्टाइलिश नहीं है धोनी की बेटी जीवा, अपने जैसा सनग्लासेस देख कही ये बात

Tue, 08 Oct 2019 08:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Oct 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni share a picture of daughter ziva and ranveer singh
Ziva - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में Elle Beauty Awards में भी रणवीर अलग अंदाज में नजर आए थे। ब्लैक कलर की हैट, ब्लैक कोट-पैंट, व्हाइट शर्ट के खुले बटन में रणवीर काफी कूल लग रहे थे। इस दौरान उनका चश्मा भी बेहद स्टाइलिश था। अब रणवीर का ये चश्मा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा तक पहुंच गया है।

ms dhoni share a picture of daughter ziva and ranveer singh
ZIVA DHONI

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जीवा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जीवा ने रणवीर सिंह जैसा ही सनग्लासेस पहन रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धोनी ने बताया है कि जीवा की याददाश्त कितनी तेज है।

ms dhoni share a picture of daughter ziva and ranveer singh
जीवा धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- जीवा ने जब इस तस्वीर को देखा तो बोली- 'वो मेरा चश्मा क्यों पहने हुआ है? वह ऊपर गई और अपना चश्मा ढूंढ लाई। फिर उसने कहा- मेरा चश्मा सिर्फ मेरा चश्मा है। आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में वह अपनी चीज पहचान लेती हैं और मैं अब भी नहीं पहचान पाता हूं कि मेरे पास भी वैसे सनग्लासेस हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni share a picture of daughter ziva and ranveer singh
ZIVA DHONI

धोनी ने आगे लिखा कि वह इस बात को जानते हैं कि अगली बार जब उनकी बेटी रणवीर सिंह से मिलेगी तो ये बात जरूर कहेगी कि उसके पास भी उनके जैसा चश्मा है। धोनी की इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। रणवीर ने जीवा को फैशनिस्टा बताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ziva was like why is he wearing my glasses then she goes upstairs to find hers and finally says my glasses r with me only.kids r different these days.at four and a half I won’t have even registered that I have similar sunglasses.next time she meets Ranveer I am sure she will say I have the same glasses as urs

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

विज्ञापन
ms dhoni share a picture of daughter ziva and ranveer singh
Ranveer Singh - फोटो : instagram

बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें तेज होने लगी थी। उसके बाद से धोनी क्रिकेट से काफी दूर हैं। वह वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए और न ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे। वहीं रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर व्यस्त हैं।

गौरी को व्हाइट शर्ट और खुलेबाल रखने से मना करते थे शाहरुख, पहली डेट पर हुआ था ये सब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed