अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी से फिल्मों तक अपना सफर शुरू करने वाली मृणाल ठाकुर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' में शाहिद कपूर के अपोजिट देखा गया था। यह फिल्म भले ही बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही हो लेकिन दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक ने शाहिद और मृणाल दोनों के अभिनय की जमकर तारीफ की थी। अब अभिनेत्री मृणाल जल्दी ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कदम रखने को तैयार हैं। वह फिल्म 'सीता रामम' में अभिनेता दलकीर सलमान के साथ दिखाई देने वाली हैं और फिल्म के सेट से फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
नए लुक में बेहद खूबसूरत लगीं मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर उन अभिनेत्रियों में से हैं जो ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह दिलों को जीतना जानती हैं। फिल्म 'सीता रामम' के नए लुक में भी वह हरे रंग के भारतीय आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म का रोमांटिक फर्स्ट लुक के दिलों पर कब्जा करने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कल इसका पहला सिंगल भी रिलीज किया गया था। हालांकि यह अभी हिंदी भाषा में उपलब्ध नहीं है।
3 of 4
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मृणाल के पास हैं कई प्रोजेक्ट
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पहले जी टीवी के चर्चित शो कुमकुम भाग्य में बुलबुल अरोड़ा के किरदार के लिए जानी जाती थीं। फिलहाल अब वह बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें एक तेजी से उभरती हुई नायिका के रूप में देखा जा सकता है। उनके हाथ में अभी कई प्रोजेक्ट हैं। जानकारी के मुताबिक, वह ईशान खट्टर के साथ 'पीपा' और साउथ की एक और फिल्म 'थड़ाम' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीता रामम
- फोटो : insta
मृणाल ने रामनवमी के अवसर पर अपने फिल्म सीता रामम के बारे में जानकारी देते हुए पोस्टर भी शेयर किया था और उन्होंने दलकीर सलमान के साथ ही रश्मिका मंदाना को भी टैग किया था। मालूम हो कि इस फिल्म में रश्मिका भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'सीता रामम' को तेलुगू, तमिल, मलयालम के साथ ही हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।