टेलीविजन की मशहूर नागिन यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय अधिकतर समय सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार भी वह कुछ फोटोज के चलते ही सुर्खियों में आ गई हैं। मौनी ने फोटोज शेयर कर बताया है कि उनकी जिंदगी की असली रोशनी कौन है। मौनी की लाइफ में सबसे ज्यादा अहमियत कौन रखता है।
ये खास शख्स है मौनी रॉय की जिंदगी की रोशनी, खुद तस्वीरें पोस्ट कर बताई सच्चाई
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि उनकी जिंदगी में रोशनी भरने वाले और उनकी लाइफ में सबसे ज्यादा अहमियत रखने वाला कोई और नहीं खुद उनका छोटा भाई है। भाई मुखर रॉय के जन्मदिन के मौके पर मौनी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उसे बधाई दी है।
मौनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'मेरी जिंदगी की रोशनी और मेरी जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखने वाले मुखर रॉय जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे और मां की ओर से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। आई लव यू।'
A post shared by mon (@imouniroy) on
मौनी रॉय तस्वीर में सफेद कलर की ड्रेस में अपने भाई के साथ गॉर्डन में नजर आ रही हैं। मौनी की इस तस्वीर को एक दिन में ही दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' से मौनी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।