अपनी सुंदरता से सबको मंत्रमुग्ध करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन पर फैंस प्यार लुटाना नहीं भूलते हैं। इन दिनों मौनी रॉय 'श्रीलंका' के वर्क टूर पर हैं। यहां से मौनी ने अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय समुद्र किनारे मस्ती करती दिख रही हैं।
Mouni Roy : समुद्र किनारे बोल्ड अंदाज में नजर आईं मौनी रॉय, हरी ड्रेस में ढा रही हैं कहर
कोलंबो में मौनी
इस समय मौनी काम के सिलसिले में कोलंबो गई हुई हैं और अभिनेत्री वहीं से अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा कर रही हैं। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ग्रीन कलर की ड्रेस में बला की सुंदर लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने लिखा, 'ट्रस्ट, लिव, प्रे, डांस, लाफ।' रात में क्लिक की गईं तस्वीरों में 'मेड इन चाइना' एक्ट्रेस कैमरे के लिए स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
A post shared by mon (@imouniroy)
मौनी ने साझा किया सुविचार
बीती रात मौनी ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह इसी ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के साथ श्रीलंकाई समुद्र का एक वीडियो और मौनी के शानदार होटल के कुछ शॉट्स शामिल थे। लेकिन वीडियो और तस्वीरों के साथ ही मौनी ने अपना सुविचार भी साझा किया था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
बिकिनी में नजर आईं मौनी
इसके अलावा, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ग्रे बिकिनी के साथ एक बहुत बड़ी हैट पहने तस्वीरें साझा की थीं। उनकी ये तस्वीरें कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा था, 'बैले ऑफ द बॉल।' उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने अपना प्यार दिखाया था।
A post shared by mon (@imouniroy)
इन फिल्मों में आएंगी नजर मौनी रॉय
मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे के साथ 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के सीजन पांच में जज के रूप में नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वह 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी।