फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mouni roy danced with boyfriend suraj nambiar mehendi ceremony video viral on social media

Mouni Roy Wedding: मेहंदी फंक्शन में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नजर आईं मौनी रॉय, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 27 Jan 2022 01:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 01:01 AM IST
सार

अब मौनी रॉय के मेहंदी फंक्शन का एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने होने वाले दूल्हे सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
mouni roy danced with boyfriend suraj nambiar mehendi ceremony video viral on social media
mouni roy, mehendi - फोटो : insta

विस्तार

टीवी जगत में नागिन के नाम से फेमस हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाएंगी। मौनी रॉय के प्री वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं और उनकी हल्दी मेहंदी फंक्शन की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी फंक्शन अटेंड करते नजर आ रहे हैं। अब मौनी रॉय के मेहंदी फंक्शन का एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने होने वाले दूल्हे सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

जमकर डांस करती नजर आईं मौनी रॉय-
इस वीडियो में हाथों  में मेहंदी लगाए मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं सूरज भी उनके संग झूमते नजर आए। हालांकि डांस करते हुए सूरज थोड़ा रुक जाते हैं लेकिन मौनी रॉय उसके बाद भी जमकर डांस करती नजर आईं। इस दौरान सभी सेलेब्स भी इस फंक्शन को काफी एंजॉय करते दिखाई दिए और सभी सेलेब्स ने जमकर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री वेडिंग फंक्शन में स्टनिंग लगीं मौनी रॉय-
मौनी रॉय की गिनती टीवी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में होती है। अपनी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में भी मौनी रॉय का लुक देखने लायक था। पीले रंग की कोटी और व्हाइट कलर के घाघरे पर पीले रंग की लटकन के साथ मौनी ने हैवी ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड सूरज ने भी व्हाइट कुर्ते के साथ फ्लोरल नेहरू जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया। हल्दी फंक्शन के लिए मौनी ने व्हाइट कलर की आउटफिट चुनी और इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फूलों की ज्वैलरी पहनी। जिससे वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed