{"_id":"5ea041db8ebc3e902f36c203","slug":"mithun-chakraborty-father-basantakumar-chakraborty-passed-away-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, लॉकडाउन की वजह से बंगलूरू में फंसे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, लॉकडाउन की वजह से बंगलूरू में फंसे अभिनेता
Thu, 23 Apr 2020 11:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में इस समय कोरोना वायरस के खतरे के चलते लॉकडाउन जारी है। इसी बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन हो गया है। मिथुन के पिता का निधन मुंबई में हुआ है लेकिन लॉकडाउन की वजह से मिथुन इस समय बंगलूरू में फंसे हैं। मिथुन के पिता ने 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार को अंतिम सांस ली। मिथुन के पिता बसंत कुमार लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज भी चल रहा था। खबरों की मानें तो बसंत कुमार की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती किसी शूट के सिलसिले में बंगलूरू गए थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो वहीं पर फंस गए। ऐसे में अब पिता की मौत की खबर सुनकर मिथुन मुंबई पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि मिथुन के बड़े बेटे मिमोह इस समय मुंबई में ही हैं। गौरतलब है कि इन दिनों लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है ऐसे में यातायात 3 मई तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती बंगाल के रहने वाले हैं। उनके पिता ने उन्हें बंगाल में हो रही हिंसा से बचाने के लिए मुंबई भेजा था। यहां मिथुन ने एक्टिंग को अपने करियर के रूप में चुना और एफटीआईआई में दाखिला ले लिया। मिथुन के पिता ने हमेशा अपने बेटे का सपोर्ट किया था।
विज्ञापन