हरनाज कौर संधू ने साल 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करके देश का नाम रौशन कर दिया था। हरनाज की जीत का जश्न देशभर में मना था। सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों ने उन्हें मिस यूनिवर्स 2021 बनने पर बधाई भी दी थी। लेकिन मिस यूनिवर्स बनने कुछ समय बाद ही वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं और इसकी वजह उनका बढ़ता हुआ वजन था। बीते दिनों देखा गया था कि हरनाज का वजन काफी बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। लेकिन अब हरनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंका दिया।
Harnaaz Sandhu: मिस यूनिवर्स हरनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों के उड़े होश, मोटापे की वजह हो चुकी हैं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन