मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। चाहे अपने रिलेशनशिप को लेकर हो या अपने फैंशन सेंस को लेकर वो खबरों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने बताया कि वो अपने बेटे अरहान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। मां-बेटे की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। आगे की तस्वीरों में देखिए मलाइका और अरहान की तस्वीरें।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका के बेटे अरहान यहां अपनी मौसी अमृता अरोड़ा के साथ जाते हुए। मलाइका और अमृता जब भी टाइम स्पेंड करते हैं अरहान को भी उनके साथ देखा जाता है।
3 of 5
Malaika Arora, Arhaan khan
- फोटो : instagram
मलाइका ने अपनी और अरहान की फोटो शेयर की थी। जहां एक तस्वीर में नन्हें अरहान मलाइका की गोद में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह मां के साथ खड़े हैं। मलाइका ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'और इस तरह मेरा बेबी ब्वॉय 17 साल का हो गया। हमारा पहला बच्चा। तुम मेरी ताकत और कमजोरी हो, अरहान और सबसे ज्यादा प्यारे-समझदार। लव यू अपने हिस्से के प्यार और किस के लिए मैं हमेशा तुमको पकड़ूंगी। इससे डील करो।'
4 of 5
Arhaan Khan, Malaika and Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
अरहान मलाइका के साथ रहते हैं और अक्सर अरबाज के साथ भी घूमते हुए दिखाई देते रहते हैं। कुछ दिन पहले मलाइका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि तलाक की खबर सुनते ही अरहान का रिएक्शन क्या था। मलाइका ने करीना के शो में कहा था- 'अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने माता-पिता में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं।'
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। फोटो में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर मलाइका ने लिखा, 'जब बेटा इतना अच्छा बनकर मां का ख्याल रखता है।'
13 साल के फिल्मी करियर के बाद भी इस फिल्म के लिए शरमन जोशी ने दिया था 40 बार ऑडिशन, जानिए किस्सा