{"_id":"59228a294f1c1b3e6a53674d","slug":"mala-sinha-said-no-to-bikini-for-do-kaliyan-movie-shooting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब हीरोइन की बिकनी ना पहनने की जिद ने निर्देशक के छुड़ा दिए थे छक्के","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हीरोइन की बिकनी ना पहनने की जिद ने निर्देशक के छुड़ा दिए थे छक्के
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 22 May 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
किस्से शूटिंग के
निर्देशक चाहता था कि माला सिन्हा फिल्म के उस सीन के लिए बिकनी पहने क्योंकि वो जरूरी था, लेकिन माला थीं कि वो राजी ही नहीं हुईं। निर्देशक और माला सिन्हा अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे और फिर वो हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।
किस्से शूटिंग के
बात है 60 के उस दशक की जब फिल्मों में बिकनी पहनना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। ज्यादातर हीरोइनें इससे परहेज ही करती थीं लेकिन कुछ हीरोइनें ऐसी भी थीं जो बिकनी में सीन दे रहीं थीं।
उसी प्रथा को भुनाने के चक्कर में एक फिल्म के निर्देशक ने माला सिन्हा से बिकनी पहनने की डिमांड कर डाली थी।
उसी प्रथा को भुनाने के चक्कर में एक फिल्म के निर्देशक ने माला सिन्हा से बिकनी पहनने की डिमांड कर डाली थी।
किस्से शूटिंग के
ये फिल्म थी 'दो कलियां'...फिल्म के निर्देशक ने माला सिन्हा से एक सीन में बिकनी पहनने के लिए कहा। माला सिन्हा ऐसी डिमांड सुनकर अवाक रह गईं और उन्होंने तुरंत मना कर दिया। माला सिन्हा ने सोचा कि उनके मना करने से निर्देशक मान जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
माला सिन्हा के लाख मना करने पर भी निर्देशक ने कहा कि उन्हें सीन के लिए बिकनी पहननी पड़ेगी।
माला सिन्हा के लाख मना करने पर भी निर्देशक ने कहा कि उन्हें सीन के लिए बिकनी पहननी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्से शूटिंग के
अब करें तो करें क्या ? जब माला सिन्हा ने देखा कि निर्देशक उनकी बात मानने को राजी नहीं है तो उन्होंने कहा, 'मैं बिकनी के बजाय साड़ी पहनकर स्विमिंग पूल में जाऊंगी।'
अब स्विमिंग पूल में साड़ी पहनकर जाने की बात किसी को भी हजम नहीं हुई।
थक-हारकर निर्देशक ने माला सिन्हा के लिए फिर एक स्किन कलर का स्विम सूट मंगवाया जिसे पहनकर वो शूट कर पाएं, लेकिन इसके आगे भी माला सिन्हा ने अजीबोगरीब शर्त रख दी।

माला सिन्हा ने कहा, 'मैं ये पहनकर स्विमिंग पूल में जाऊंगी तो जरूर पर बाहर नहीं निकलूंगी। सिर्फ मेरा सिर पानी के बाहर रहेगा।' अब मरता क्या ना करता।
निर्देशक को ना चाहते हुए भी माला सिन्हा की ये बात माननी पड़ी....और इस तरह माला सिन्हा बिकनी ना पहनने में कामयाब रहीं।
निर्देशक को ना चाहते हुए भी माला सिन्हा की ये बात माननी पड़ी....और इस तरह माला सिन्हा बिकनी ना पहनने में कामयाब रहीं।