फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई 'परदेस' की ये हीरोइन, पहली फिल्म से ही मिल गया था स्टारडम

Sun, 13 Sep 2020 10:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 13 Sep 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
mahima chaudhary Trending On Twitter Her Birthday Lesser Known Facts
महिमा चौधरी - फोटो : twitter- @BombayBasanti

महिमा चौधरी को अपनी पहली ही फिल्म परदेस से रातों रात सफलता मिली थी। अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली महिमा चौधरी का 13 सितंबर को जन्मदिन है। आज महिमा चौधरी का 48वां जन्मदिन है और वो बेहद बदल चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी पसंदीदा हीरोइन को हैशटैग के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं, फिर क्या था अचानक ही महिमा तौधरी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गईं।

mahima chaudhary Trending On Twitter Her Birthday Lesser Known Facts
महिमा चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

साल 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। 1997 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी के अलावा अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे कलाकार थे। सुभाष घई ने परदेस के लिए 3000 लड़कियों का ऑडिशन करने के बाद महिमा को चुना था। बाद में सुभाष घई ने रितु चौधरी को महिमा चौधरी बना दिया।

mahima chaudhary Trending On Twitter Her Birthday Lesser Known Facts
महिमा चौधरी, लिएंडर पेस - फोटो : फाइल फोटो

महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahima chaudhary Trending On Twitter Her Birthday Lesser Known Facts
महिमा चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

महिमा ने कहा कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। महिमा ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से आर्टिटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। हालांकि, साल 2013 में महिमा बॉबी से अलग हो गईं।

विज्ञापन
mahima chaudhary Trending On Twitter Her Birthday Lesser Known Facts
महिमा चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। महिमा ने तकरीबन 36 फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वो 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में दिखी थीं। 'धड़कन' और 'दिल क्या करे' के लिए उन्हें फिल्मफेयर की बेस्ट सपोर्टिंग श्रेणी में नॉमिनेशन हासिल हुआ था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed