महिमा चौधरी को अपनी पहली ही फिल्म परदेस से रातों रात सफलता मिली थी। अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली महिमा चौधरी का 13 सितंबर को जन्मदिन है। आज महिमा चौधरी का 48वां जन्मदिन है और वो बेहद बदल चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी पसंदीदा हीरोइन को हैशटैग के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं, फिर क्या था अचानक ही महिमा तौधरी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गईं।
जानिए क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई 'परदेस' की ये हीरोइन, पहली फिल्म से ही मिल गया था स्टारडम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। 1997 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी के अलावा अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे कलाकार थे। सुभाष घई ने परदेस के लिए 3000 लड़कियों का ऑडिशन करने के बाद महिमा को चुना था। बाद में सुभाष घई ने रितु चौधरी को महिमा चौधरी बना दिया।
महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
महिमा ने कहा कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। महिमा ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से आर्टिटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। हालांकि, साल 2013 में महिमा बॉबी से अलग हो गईं।