फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छे समाज की परिभाषा बताकर ट्रोल हुए महेश भट्ट, यूजर बोला- 'आपकी वजह से बॉलीवुड असुरक्षित है'

Sat, 11 Jul 2020 01:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt gets Trolled On Twitter After Sharing definition of Depicting Society
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड के कुछ लोग सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ खास हस्तियों को तो लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं, इनमें से एक महेश भट्ट भी हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि एक बार फिर लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा।

Mahesh Bhatt gets Trolled On Twitter After Sharing definition of Depicting Society
महेश भट्ट

दरअसल फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने आजाद समाज की परिभाषा समझाते हुए अमेरिका के डिप्लोमैट Adlai Ewing Stevenson के एक कथन को साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'आजाद समाज की मेरी परिभाषा ऐसा समाज है जहां मशहूर न होना सुरक्षित हो।'
 

Mahesh Bhatt gets Trolled On Twitter After Sharing definition of Depicting Society
महेश भट्ट - फोटो : social media

कई सोशल मीडिया यूजर्स को महेश भट्ट की ये परिभाषा पसंद नहीं आई और उन्होंने निर्देशक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने महेश भट्ट को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरी आजाद सिनेमा की परिभाषा है, एक ऐसी इंडस्ट्री जिसमें बाहर का होना और किसी 'सिनेमा से जुड़े पिता' का नाम होना सुरक्षित बात हो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt gets Trolled On Twitter After Sharing definition of Depicting Society
महेश भट्ट - फोटो : social media

इसके बाद एक और यूजर ने महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए लिखा, 'हां आप ठीक है, अगर सुशांत पॉपुलर नहीं होते तो वो सुरक्षित रहते, लेकिन उन्हें सफलता मिल रही थी और वो फेमस होते जा रहे थे इसीलिए उनकी मौत हो गई।' एक और यूजर ने लिखा, 'एक आजाद समाज की मेरी परिभाषा है, एक ऐसा समाज जहां लोग आपके जैसे राक्षसों, हत्याओं और हेराफेरी से सुरक्षित हों।'दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम वास्तव में असुरक्षित महसूस करते हैं अगर यह शख्स बॉलीवुड में रहता है। बेहतर हो कि ये किसी दूसरे ग्रह पर चला जाए।'
 


 
 

विज्ञापन
Mahesh Bhatt gets Trolled On Twitter After Sharing definition of Depicting Society
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि इस मामले पर हाल ही में कंगना रनौत ने भट्ट कैंप पर निशाना साधते हुए पूछा था कि सुशांत और रिया के रिश्ते के बीच महेश भट्ट क्या कर रहे थे। कंगना की टीम द्वारा किए गए ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने कंगना को न सिर्फ  पागल कहा बल्कि उन्हें अपमानित भी किया। 

बाइस्कोप: हीरो की आखिरी हिट, डायरेक्टर की आखिरी हिट और हीरोइन रीयल लाइफ में हो गई हिट विकेट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed