फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: ‘जंजीर’ के हिट होने के नौ महीने बाद तक नहीं मिला काम, निर्माता बोले, जरा इनको भी बता दो अपना रेट

Mon, 04 Sep 2023 06:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Lyricist Shailendra 100th Birth Anniversary Event Javed Akhtar Shared Many Interesting Stories
जावेद अख्तर, जंजीर का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गीतकार शैलेंद्र की सौवीं जयंती पर यहां मुंबई में हुए एक खास जलसे में गीतकार और लेखक जावेद अख्तर भी खास तौर से मौजूद रहे। जावेद ने इस कार्यक्रम में गीतकार शैलेंद्र की रचनाओं पर तो खुलकर बात की ही, साथ ही वह फिल्म जगत में लेखकों को लेकर निर्माताओं के रवैये पर भी खूब बोले। जावेद अख्तर ने इस दौरान कुछ रोचक किस्से भी सुनाए जिसमें से एक किस्सा दो ऐसे निर्माताओं का भी रहा जिन्होंने उनके द्वारा मांगी गई फीस को लेकर उनसे खूब चुहल की।


Kriti Sanon: 'कोरियोग्राफर के डांटने के बाद मैं रोने लगी' कृति सेनन ने साझा किया पहले फैशन शो का अनुभव

Lyricist Shailendra 100th Birth Anniversary Event Javed Akhtar Shared Many Interesting Stories
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम में चल रही चर्चा के बीच जिक्र अमेरिका में लेखकों की हड़ताल का भी आया और जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि हिंदी फिल्मों के लेखकों को अपनी पहचान बनाने के लिए क्या करना चाहिए? उन्होंने कहा, ‘पहले तो हमें न करना सीखना चाहिए। हमें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिसके लिए हमारा दिल गवारा न करे। लेखक किसी भी फिल्म का आर्किटेक्ट होता है और उसी के बनाए नक्शे पर निर्देशक इमारत खड़ी करता है। तो ये समझने वाली बात है कि लेखक ही किसी फिल्म का पहला रचयिता होता है।’

Lyricist Shailendra 100th Birth Anniversary Event Javed Akhtar Shared Many Interesting Stories
जंजीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी सलीम खान के साथ लिखी चौथी फिल्म ‘जंजीर’ जब हिट हुई तो उन दोनों ने तय कर लिया कि अब वे अपने हिसाब से ही फिल्में करेंगे। ‘अंदाज’, ‘सीता और गीता’ और ‘हाथी मेरे साथी’ के बाद सलीम-जावेद की लिखी चौथी फिल्म ‘जंजीर’ अपने समय की ब्लॉक बस्टर फिल्म रही है। इसी फिल्म ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनने की तरफ पहला ठोस कदम उठाने की ताकत भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lyricist Shailendra 100th Birth Anniversary Event Javed Akhtar Shared Many Interesting Stories
जंजीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जावेद अख्तर बताते हैं, ‘फिल्म ‘जंजीर’ के हिट होने के बाद हमें नौ महीने तक कोई काम नहीं मिला। इसी दौरान एक पार्टी में एक निर्माता ने उनसे बात की और ये पता चलने पर कि हमारे पास एक तैयार स्क्रिप्ट है, उन्होंने अगले दिन दफ्तर आने को कहा। मैंने कहानी सुनाने से पहले ही अपनी फीस इसलिए बता दी ताकि निर्माता बाद में ये न कह सकें कि कहानी पसंद आने के चलते मैंने फीस बढ़ा चढ़ाकर बता दी है। जैसे ही मैंने उन्हें अपनी फीस बताई, वह चुप हो गए। लंबे सन्नाटे के बाद उन्होंने घंटी बजाई और दफ्तर के एक कर्मचारी से अपने पार्टनर को बुलाने को कहा।’

विज्ञापन
Lyricist Shailendra 100th Birth Anniversary Event Javed Akhtar Shared Many Interesting Stories
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जावेद अख्तर को लगा कि निर्माता को उनकी साफगोई पसंद आ गई है और इसीलिए अब दोनों पार्टनर मिलकर कहानी सुनना चाहते हैं। लेकिन हुआ कुछ और ही। जावेद बताते हैं, ‘थोड़ी देर बाद कमरे का दरवाजा खुला और दूसरे पार्टनर थोड़ा झल्लाए हुए से कमरे के दरवाजे से भीतर दाखिल हुए। पहले से कमरे में बैठे निर्माता ने उन्हें देखा तो मेर तरफ मुखातिब हुए और बोले, ‘इनको भी तो बताओ, तुमने जो फीस मुझे बोली है।’ इसके बाद वह उपहासपूर्वक हंसे तो मुझे समझ आ गया कि ये लोग मुझसे चुहल कर रहे हैं।’
Fukrey 3: 'फुकरे-3' से हर एक स्टार का यूनिक पोस्टर हुआ आउट, मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed