लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई की 6 सीटों पर आज ही वोटिंग है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे हैं।
मुंबई के बांद्रा में वोट देने के बाद रेखा ने स्याही लगी उंगली के साथ पोज दिए। रेखा हर बार वोट देने जाती हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहन रखा था।
3 of 10
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो अमेरिका से मुंबई आई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट देने पहुंचीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने ही में शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
4 of 10
paresh rawal
- फोटो : social media
एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल को वोट देने के बाद स्पॉट किया गया। परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से चर्चा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बन सकता है। फिल्म के मेकर्स कोशिश में हैं कि इस पुरानी तिकड़ी को फिर से एक बार पर्दे पर लाया जा सके।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने गोरेगांव में अपना वोट दिया। रवि किशन इस बार खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बीजेपी की ओर से यूपी के गोरखपुर से टिकट दिया गया है।