साल 2024 के शुरुआती महीने में ही तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज से सिनेमाघर गुलजार हो गए हैं। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। वहीं, हालिया रिलीज फिल्मों की बात करें तो इसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस', तेजा सज्जा की 'हनुमान' और महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' शामिल है। इन तीनों फिल्मों में एक-दूसरे को पटखनी देने की जद्दोजहद लगी हुई है। तो आइए जान लेते हैं कि ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में कौन सी फिल्म आगे निकली है, और किस फिल्म को देखने में दर्शक कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं-
2 of 4
फिल्म हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बीते शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हुई। यह फिल्म साउथ सहित हिंदी बेल्ट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वीकएंड पर बंपर कमाई की। 'हनुमान', सोमवार को भी चांदी कूटने में सफल रही है। फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी का नतीजा है कि लोग फिल्म का लुत्फ उठाते हुए सिनेमाघरों में 'जय श्रीराम' और 'जय बोलो हनुमान की' जैसे नारे लगाते देखे जा रहे हैं। तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' ने तीन दिन में 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन इसने 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, अब इसका टोटल कलेक्शन 55.15 करोड़ रुपये है।
Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा के वकील भी अदालत में सुनवाई के लिए नहीं आते, शीजान खान का चौंकाने वाला दावा
3 of 4
मेरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस’ को समीक्षकों समेत दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत सहित विदेशी दर्शकों का भी दिल जीतने में सफल दिख रही है। हाल ही में 'न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर' पर फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। फिल्म में कैटरीना कैफ का अभिनय काबिल-ए-तारीफ है। 12 जनवरी को रिलीज हुई इस 'मेरी क्रिसमस’ ने तीन दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.73 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन इसने महज 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'मेरी क्रिसमस’ का चार दिन का कुल कलेक्शन 11.38 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
Kamini Kaushal Birthday: दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका के 10 दमदार किरदार, कबीर सिंह व लाल सिंह चड्ढा भी शामिल
4 of 4
गुंटूर कारम
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुंटूर कारम' ने भी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म के लेखक-निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ महेश बाबू ने 14 साल बाद काम किया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें जयराम, श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू और राम्या कृष्णन जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'गुंटूर कारम' ने अपनी रिलीज के तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 68.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसने चौथे दिन 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'गुंटूर कारम' का अब तक का कुल कलेक्शन 83.40 करोड़ रुपये हो गया है।
जैकी भगनानी के प्यार में कैसे पड़ीं रकुल प्रीत सिंह? अभिनेत्री ने किया खुलासा