फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदित्य पौडवाल के निधन से सदमे में हैं लता मंगेशकर, कहा- 'मुझे गहरा दुख हुआ'

Sun, 13 Sep 2020 10:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 13 Sep 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar and Pankaj Udhas Mourns Over Anuradha Paudwal Son Aditya Paudwal Saddened Demise
लता मंगेशकर, आदित्य पौडवाल, अनुराधा पौडवाल - फोटो : Twitter

साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल की तरह साबित हुआ है। हाल ही में ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे अभिनेताओं के निधन से कोई उबर भी नहीं पाया था। इसी बीच प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटेके निधन की खबर सामने आ गई। इस खबर से स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी बेहद दुखी हैं।

Lata Mangeshkar and Pankaj Udhas Mourns Over Anuradha Paudwal Son Aditya Paudwal Saddened Demise
बेटे आदित्य के साथ अनुराधा - फोटो : ट्विटर

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का बीते दिन निधन हो गया। आदित्य की उम्र महज 35 साल की थी। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद आदित्य के निधन पर लता मंगेशकर ने भी दुख व्यक्त किया है।

Lata Mangeshkar and Pankaj Udhas Mourns Over Anuradha Paudwal Son Aditya Paudwal Saddened Demise
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अनुराधा पडवाल जी के बेटे आदित्य के स्वर्गवास की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। बहुत छोटी उम्र में उसका निधन हुआ। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar and Pankaj Udhas Mourns Over Anuradha Paudwal Son Aditya Paudwal Saddened Demise
पंकज उधास - फोटो : अमर उजाला

वहीं लोकप्रिय गायक पंकज उधास ने भी आदित्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पंकज उधास ने लिखा, 'प्रिय आदित्य पौडवाल के हमारे बीच से अचानक चले जाने के बारे में जान कर हैरान हूं। हम उनके ऊर्जावान और उज्ज्वल चेहरे की छवि को कभी नहीं भूलेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय के गुजरने की शक्ति प्रदान करें। परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना।'

विज्ञापन
Lata Mangeshkar and Pankaj Udhas Mourns Over Anuradha Paudwal Son Aditya Paudwal Saddened Demise
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। आदित्य अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज जारी था। शनिवार सुबह आदित्य ने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आदित्य के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पढ़ें: टेलीविजन एंकरिंग के बाद अभिनय में हाथ आजमाया इन सितारों ने, कोई हुआ हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed