बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता और भारत के मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति की बेटी सायरा फिलहाल सैफ-करीना के बेटे तैमूर को पीछे छोड़ लाइमलाइट में नजर आ रही हैं। सायरा अपनी मां लारा के जैसे एक्ट्रेस बनने के लिए नहीं बल्कि पिता के जैसे टेनिस खिलाड़ी बनने की पूरी प्रैक्टिस अभी से शूरू कर चुकी हैं। वह अपने पापा के नक्शेकदम पर चल रही हैं।
अब तैमूर को पीछे छोड़ लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस लारा दत्ता की बेटी सायरा, कर रही ऐसी तैयारी
दरअसल सायरा को मुंबई के टेनिस कोर्ट पर अपने पापा महेश भूपति के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। इस दौरान उनकी कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह अपने पापा के साथ टेनिस खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।
मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजी गई लारा दत्ता की 6 साल की बेटी सायरा पापा की तरह टेनिस स्टार बनना चाहती हैं। इन तस्वीरों के साथ ही वह तैमूर जैसे स्टारकिड को पीछे छोड़ सोशल मीडिया पर वायर हो रही हैं।
सायरा टेनिस की प्रैक्टिस के लिए प्रॉपर ड्रेस में पापा के साथ खेलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पापा महेश उन्हें टेनिस कोर्ट पर हाथों से गेंद फेंक रहे हैं ताकि वह शॉट लगा सके। सायरा ने मिनी माउस का व्हाइट टी-शर्ट, लेगिंग्स और पिंक कलर का कैप पहना हुआ है।
Perfect start to the birthday!! 😄. #6tooSoon!!!! #appleofmamaseye!!!
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi) on
आपको बता दें कि लारा दत्ता और महेश भूपति ने साल 2011 में शादी रचाई थी। अगले ही साल 2012 में लारा ने अपने पहले बच्चे सायरा को जन्म दिया था। लारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सायरा पर किसी बात का कोई दवाब नहीं बनाएंगी। वह जो चाहे अपने मन का कर सकती हैं।
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi) on