बिग बॉस सीजन 13 से बाहर होने के बाद कोएना मित्रा चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने बिग बॉस में अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी कई खुलासे किए। बीते दिनों कोएना ने #MeToo पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तनुश्री दत्ता की आलोचना की थी। अब कोएना ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है।
ओवैसी के मस्जिद वापस मांगने पर कोएना मित्रा ने दिया ऐसा जवाब, बोलीं- हमारे चालीस हजार मंदिर...
राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने एक विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए।'
I want my masjid back. https://t.co/S3gOvF7q95
ओवैसी के इस ट्वीट पर कोएना मित्रा ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'मुझे हमारे 40 हजार मंदिर वापस चाहिए।' #IdiotOwaisi
I want our 40,000 temples back. #IdiotOwaisi https://t.co/UJJjrrVEQu
बीते दिनों कोएना मित्रा ने बॉलीवुड में फर्जी नारीवाद पर एक ब्लॉग लिखा और अभिनेत्रियों को कटघरे में खड़ा किया। ब्लॉग में उन्होंने में बताया कि कैसे बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों ने #MeToo के आरोपों पर चुप्पी बनाई हुई है। कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता की भी आलोचना की और लिखा- जो भारत में #MeToo अभियान की प्रेरणा मानी जाती है, नाना पर आरोप लगाने के बाद अमेरिका चली गईं और वहां शानदार जीवन जी रही हैं। कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को इसे दो मिनट की प्रसिद्धी बताई।
हालांकि कोएना ने अपने ब्लॉग में ये भी लिखा कि सभी महिलाएं एक जैसी नहीं हैं और कंगना रनौत एक अपवाद हैं। कोएना ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्हें लगता है कि कंगना रनौत का अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तुलना में नारीवाद असली है।
मेकअप ने बिगाड़ा रानू मंडल का चेहरा, यूजर्स ने मीम्स बनाकर उड़ाया मजाक