फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोकर के बाद डीसी की इन फिल्मों का है दर्शकों को इंतजार, जानें कौन-कौन से सुपरहीरोज आएंगे नजर

Thu, 17 Oct 2019 08:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
know about DC Extended Universe superhero film
Joker - फोटो : Social Media

इन दिनों हॉलीवुड के पर्दे पर डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्म जोकर ने धमाल मचाया हुआ है। फिल्म में वाकीन फिनिक्स मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक फिल्म की कहानी के अलावा वाकीन फिनिक्स के अभिनय को भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म जोकर में वाकीन फिनिक्स का किरदार बैटमैन के कट्टर दुश्मन जोकर के बनने की कहानी से प्रेरित है। फिल्म जोकर के बाद डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स अपने फैंस के लिए और भी कई शानदार फिल्मों का तोहफा लेकर आने वाला है। इसलिए आज हम आपको डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

know about DC Extended Universe superhero film
Birds of Prey - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बर्ड्स ऑफ प्रे
डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। ये साल 2016 में आई फिल्म सुसाइड स्क्वाड की स्पीन ऑफ है। इस फिल्म में अभिनेत्री मार्गोट रोबी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। उनके किरदार का नाम हर्ले क्विन है। मार्गोट रोबी के अलावा इस फिल्म में सुपरहीरो के किरदार में अन्य महिला सुपरहीरो भी दिखाई देंगी। फिल्म में मार्गोट रोबी के अलावा जरीन स्मोलेट-बेल, मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड और एला जे बास्को जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की निर्देशन कैथी यान कर रही हैं। 

know about DC Extended Universe superhero film
वंडर वुमन - फोटो : file photo

'वंडर वुमन 1984'
साल 2017 में डीसी की सुपरहिट फिल्म 'वंडर वुमन' का अगला सीक्वल लंबे समय से चर्चा में है। इसके अगले सीक्वल का नाम 'वंडर वुमन 1984' है। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म का लोगो सामने आया था। ये फिल्म अगले साल जून तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन पैटी जेनकिंस करेंगी। 'वंडर वुमन 1984' में गैल गैडोट के क्रिस्टन विग, पेड्रो पास्कल और क्रिस पाइन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about DC Extended Universe superhero film
Robert Pattinson - फोटो : social media

द बैटमैन 

हॉलीवुड की सबसे चर्चित और DCEU (डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स) के मशहूर सुपरहीरो फिल्म 'द डार्क नाइट' को बीते दिनों उसका नया बैटमैन मिल गया है। DCEU की आने वाली फिल्म 'द डार्क नाइट' के सीक्वल में एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब तक डीसी स्टूडियो की फिल्म में बैटमैन का किरदार एक्टर एडम वेस्ट, माइकल कीटन, वैल किल्मर, जॉर्ज क्लूनी, क्रिश्चियन बेल और बेन एफ्लेक जैसे कलाकारों ने निभाया है। ये फिल्म अगले साल जून तक रिलीज हो सकती है। फिल्म बैटमैन में रॉबर्ट पैटिनसन के अलावा जो क्रेविट्ज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। 

विज्ञापन
know about DC Extended Universe superhero film
The Suicide Squad - फोटो : सोशल मीडिया

सुसाइड स्क्वाड 

डीसी मूवीज सुपरहीरो के साथ-साथ अपने विलेन को भी उतनी ही प्रमुखता से पेश करती रही है। इसी के चलते सुसाइड स्क्वाड में जेरेड लेटो के शानदार 'जोकर' कैरेक्टर को ताबड़तोड़ तारीफें मिली थी। अब इस फिल्म साल 2021 सीक्वल रिलीज होगा। इस फिल्म में वियोला डेविस, मार्गोट रोबी, इदरीस एल्बा, जॉन सिना और जैनिफर होलैंड जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed