बीते दिन सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सलमान की फिल्म का ट्रेलर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन और रोमांटिक दोनों अवतार देखने को मिला है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी नजर आई हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें किसी का भाई किसी की जान से जुड़े सभी सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान ने पलक तिवारी के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिससे सभी हैरान रह गए।
2 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के होस्ट फिल्म की स्टारकास्ट को स्टेज पर इंट्रोड्यूस करा रहे थे। इस दौरान पलक तिवारी को बुलाते वक्त होस्ट को हल्की सी चोट लग गई और वह मंच के किनारे से लगभग गिर ही गईं, हालांकि ज्यादा कुछ नहीं हुआ, लेकिन किसी ने पलक के लिए होस्ट के गिरने के बारे में मजाक जरूर बना दिया। इसी दौरान सलमान ने मजाक में बीच में बोलते हुए कहा 'वो पहले ही गिर चुकी है।'
इसे भी पढ़ें- Varun Dhawan: 'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' को होस्ट करने के लिए वरुण ने चुकाई थी मोटी रकम, खुलासे से रह जाएंगे दंग
3 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि यह अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सलमान खान पलक और इब्राहिम की डेटिंग अफवाहों का जिक्र कर रहे थे या फिर यह कुछ और है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म के जरिए पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। पलक श्वेता तिवारी की बेटी हैं। पलक को अक्सर इब्राहिम अली के साथ चिल करते हुए देखा जा सकता है, ऐसे में इंडस्ट्री में यह अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
4 of 5
किसी का भाई किसी की जान ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि बीते दिन सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में उन्हीं की आवाज में संस्कृत के श्लोक का उच्चारण है। इसके बाद पूजा हेगड़े, सलमान से पूछती हैं, 'वैसे आपका नाम क्या है?' सलमान जवाब देते हैं, 'मेरा कोई नाम नहीं है। मैं भाईजान नाम से जाना जाता हूं।' पहली ही नजर में पूजा सलमान खान को दिल दे बैठती हैं और सलमान खान को भाईजान कहते हुए उनकी जुबान लड़खड़ाने लगती है। ऐसा ही हाल कुछ 'भाई' का भी है, जिसके बाद तय होता है कि वह उनको 'जान' कहकर पुकारेंगी।
5 of 5
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी आदि सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।