'मोहब्बतें' फिल्म में अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री किम शर्मा और संगीतकार विशाल ददलानी की दोस्ती इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। आज विशाल का जन्मदिन है और इस खास मौके को किम ने अपने मैसेज से और भी खास बना दिया है।
2 of 5
किम शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
किम ने विशाल के साथ अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह विशाल के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इसके साथ किम ने लिखा- 'मैं जल्द ही तुम्हारे साथ कॉफी पीना चाहती हूं।'

3 of 5
विशाल ददलानी, किम शर्मा
- फोटो : instagram
इससे पहले सिंगर विशाल ददलानी और किम शर्मा की किस करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों की साथ में आई तस्वीरों को देखने के बाद एक फैंस ने पूछा था- आप लोग एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। क्या आप एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि इस बारे में किम और विशाल ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन फैंस को लगता हा कि दोनों के बीच कुछ जरूर है।
4 of 5
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे
बता दें किम इससे पहले 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ रिलेशन में थीं। किम की हर्ष को किस करते हुए तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं थीं। इससे पहले दोनों बाइक राइड से लेकर हॉलीडे तक साथ ही नजर आते थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ नहीं देखा गया।
किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।