साल 2020 का डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) का कैलेंडर फोटोशूट कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की वजह से काफी सुर्खियों में रहा। इस फोटोशूट में अभिनेत्री खुद को केले के पत्ते से ढकती नजर आईं। एक बार फिर से कियारा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है लेकिन इस बार वजह कुछ और है।
फिर से केले के पत्ते वाली कियारा आडवाणी की टॉपलेस तस्वीर वायरल, इस बार वजह कुछ और
फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कियारा के साथ बिहाइंड द सीन (बीटीएस) तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को डब्बू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में डब्बू खुद कियारा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कियारा की तरह खुद को केले के पत्ते से ढका हुआ है। डब्बू और कियारा की ये तस्वीर चर्चा में बनी हुई है।
इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए डब्बू ने लिखा- 'खुद पर हमेशा विश्वास रखो।' डब्बू के इस पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। डब्बू कियारा के इस फोटोशूट की वजह से कुछ दिन पहले विवाद में भी फंस गए थे। कियारा डब्बू के फोटोशूट में अपने आपको केले के पत्ते से ढकते हुए दिखीं। डब्बू के इसी कॉन्सेप्ट पर अब फोटोग्राफर मैरी बार्श ने आरोप लगाया था।
A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani) on
मैरी का कहना था कि 'डब्बू ने उनके कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है।' यहां तक कि सोशल मीडिया पर एक कोलॉर्ज तस्वीर भी वायरल हुई थी। इस कोलॉर्ज में एक तरफ कियारा आडवाणी तो दूसरी तरफ एक और मॉडल नजर आई थीं। तस्वीर में दोनों का पोज एक ही तरह का था।
फोटोग्राफर मैरी बार्श ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा किया था। इस तस्वीर को साझा कर उन्होंने कहा था कि 'मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहती हूं।' मैरी कई शहरों में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। इनमें लॉस एंजेलेस, दुबई, मियामी, केपटाउन और मुंबई शामिल हैं।
दिव्या खोसला ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोलीं- 'देश को फंड की जरूरत है और वो...'