अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। सवालों के अलावा अमिताभ अपनी जिंदगी का किस्सा सुनाकर शो को और रोचक बना देते हैं। शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें पैरा एथलीट दीपा मलिक और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी शामिल हुईं।
शो में दीपा मलिक ने बताया कि छाती से नीचे का उनका पूरा हिस्सा पैरेलाइज है इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने स्विमिंग और शॉटपुट में हाथ आजमाया। वहीं मानसी जोशी ने साल 2011 में एक सड़क दुर्घटना में अपना बायां पैर खो दिया था। कई मुश्किलों के बाजवूद दोनों ही खिलाड़ियों ने कई टूर्नामेंट्स मेें देश का नाम रौशन किया।
3 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
दोनों खिलाड़ियों की कहानी को सुन अमिताभ ने अपना भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार दिवाली में उनका हाथ पटाखे से बुरी तरह घायल हो गया था। अमिताभ ने कहा कि 'हादसे में मेरे सभी नाखून चले गए थे। कलाई तक केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। मैं रोज अस्पताल जाता था। डॉक्टर मेरे हाथ की जली हुई खाल को काटता था।'
4 of 5
kbc
- फोटो : social media
अमिताभ ने आगे बताया कि 'करीब एक महीने के इलाज के बाद उनका हाथ थोड़ा एक्टिव हुआ। धीरे-धीरे घाव भरा और पूरा हाथ ठीक हो गया। हमें अपने शरीर की हमेशा इज्जत करनी चाहिए।' अमिताभ का ये किस्सा सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
शो में दीपा और मानसी 25 लाख जीतने में कामयाब रहीं। तभी हूटर बजने की वजह से खेल को समाप्त करना पड़ा। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर प्रसारित इस एपिसोड में दीपा और मानसी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
केबीसी 11: शो में पहुंचीं ये दो खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़े सवाल पर फंसी, क्या आपको पता है जवाब?