{"_id":"65ceffacaf7041cbd0051530","slug":"kavita-chaudhary-passed-away-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kavita Chaudhary Passed Away: नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kavita Chaudhary Passed Away: नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
Fri, 16 Feb 2024 11:54 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:54 AM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को शिवपुरी अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी को सीरियल 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए जाना गया।
विज्ञापन
कविता चौधरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी सांस ली। अभिनेत्री का निधन कल रात दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'उड़ान' और 'योर ऑनर' के निर्माण से उन्होंने मनोरंजन जगत में अच्छी पहचान हासिल की।
विज्ञापन
आईपीएस के किरदार में मिली पहचान
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को शिवपुरी अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी को सीरियल 'उड़ान' में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए जाना गया। इसके अलावा कविता ने योर ऑनर और आईपीएस डायरीज जैसे शो भी बनाए थे।
विज्ञापन
Johnny Lever: जॉनी ने धर्मेंद्र को बताया जमीन से जुड़ा इंसान, अभिनेता के बारे में साझा किया ये दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
सर्फ के विज्ञापन में किया था काम
कविता, पुलिस ऑफिसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य की छोटी बहन थीं। इसके अलावा कविता एक सर्फ के विज्ञापन में भी काम करके खूब चर्चित हुईं। 1980 के आखिर में आए इस विज्ञापन में उन्होंने हाउसवाइफ ललिता जी का किरदार अदा किया था।
Dalljiet Kaur: सोशल मीडिया पर दलजीत कौर ने पति निखिल को किया अनफॉलो? और तेज हुईं अलगाव की अटकलें
मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति
कविता चौधरी का जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय और निर्माण के कौशल ने नई लकीर खींची। अभिनेत्री के प्रशंसक और परिवार शोक में हैं।
Satyakam Anand Interview: ‘भक्षक’ के सोनू से सुनिए दोस्ती का गजब किस्सा, ‘शोले’ के जय और वीरू याद आ जाएंगे