सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म से जुड़ी हर बड़ी अपडेट को दोनों ही स्टार्स के साथ डायरेक्टर अली अब्बास जफर सोशल मीडिया पर शेयर करते आए हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने कटरीना की एक फोटो शेयर की है।
फोटो में कटरीना का लुक काफी स्मोकी है और स्टेट गन चलाती हुई दिख रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म का ये पहला ऐसा पोस्टर है जिसमें कटरीना अकेली नजर आ रही हैं। पोस्टर में उनके साथ सलमान खान नहीं हैं।
जहां फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान खान टाइगर अवतार में नजर आए थे तो वहीं फिल्म के दूसरे पोस्टर में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी फुल एक्शन में नजर आईं थीं।
बता दें कि ये फिल्म अली अब्बास जाफर की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है।