फिल्मफेयर पुरस्कारों के इस साल गुवाहाटी में आयोजित होने के बाद मायानगरी में इस साल की पहली सबसे रंगीन शाम मंगलवार को फेमिना नायिका ब्यूटी पुरस्कारों के दौरान रौनक पर दिखी। दीपिका पादुकोण को इन पुरस्कारों में सबसे अहम पुरस्कार पॉवरफुल परफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। उन्होंने अपना ये पुरस्कार तेजाब हमले की सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल को समर्पित किया।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : amar ujala
दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ हुए हादसे पर बनी फिल्म छपाक में लीड रोल किया है। दीपिका पादुकोण ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “छपाक मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही है लेकिन छपाक मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म भर नहीं है। ये मेरे लिए एक मुहिम है जिसने सुंदरता को समझने और इसकी परिभाषा बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।” मशहूर मनोचिकित्सक एलिजाबेथ रॉस की उक्ति का संदर्भ लेते हुए दीपिका ने कहा कि सबसे सुंदर लोग वे होते हैं जो कष्टों का सामना करते हैं, इनसे संघर्ष करते हैं, नुकसान उठाते हैं और फिर विजयी होकर बाहर निकलते हैं।
3 of 4
katrina kaif
- फोटो : amar ujala
सितारों से सजी इस शाम में सिनेमा के तमाम खूबसूरत चेहरे नजर आए। हर किसी ने अपने अंदाज से इस शाम को रौशन किया। फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ को ब्यूटी एंतरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
4 of 4
kartik aaryan
- फोटो : amar ujala
अभिनेता कार्तिक आर्यन को हार्टथ्रॉब ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला जबकि अनुष्का शर्मा के हिस्से ब्यूटी आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड आया। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या पांडे ने एक्साइटिंग फ्रेश फेस फीमेल का पुरस्कार जीता।
राजकुमार राव चले आयुष्मान खुराना की राह, अगली फिल्म में गोद लेने जा रहे माता पिता