कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार ओपनिंग की और दूसरा वीकएंड आते-आते यह सौ करोड़ी क्लब के करीब पहुंच चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन 92.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है लेकिन अभिनेता कार्तिक आर्यन इसे और भी ज्यादा सफल बनाने के लिए अब भी जमकर मेहनत कर रहे हैं और फैंस के बीच जाकर अपनी फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। अब इसी क्रम में वह मुंबई के पुणे पहुंचे जहां उन्होंने स्कूली बच्चों संग जमकर मस्ती की।
Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 2' को प्रमोट करने पुणे पहुंचे कार्तिक आर्यन, स्कूल के बच्चों संग की जमकर मस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन