{"_id":"6307bc9a99716241d12c7e0d","slug":"karthikeya-2-box-office-collection-day-13-nikhil-siddhartha-telugu-movie-performed-well-on-thursday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karthikeya 2 Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर ‘कार्तिकेय 2’ का जलवा कायम, 13वें दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karthikeya 2 Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर ‘कार्तिकेय 2’ का जलवा कायम, 13वें दिन कमाए इतने करोड़
साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का दबदबा कायम है। निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन की पौराणिक ड्रामा 'कार्तिकेय 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। तेलुगू के अलावा फिल्म को हिंदी बेल्ट में काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म अभी भी बढ़िया कलेक्शन कर रही है। लोगों की ओर से मिले पॉजिटिव रिस्पांस का भी फिल्म को बहुत फायदा हुआ है।
2 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
छोटे बजट में बनी निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' के आगे बड़े बजट की फिल्में भी नहीं टिक पाई हैं। फिल्म आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से दो दिन बाद रिलीज हुई, लेकिन कमाई के मामले में यह उन्हें भी पीछे छोड़ चुकी है। वहीं, अब गुरुवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार फिल्म की कमाई पहले से घटी है। लेकिन बाकी फिल्मों से यह बढ़त बनाए हुए है।
3 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कार्तिकेय 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने सोमवार को 2.93 करोड़ रुपये कमाए थे, तो मंगलवार को इसका कलेक्शन 3.05 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, बुधवार को फिल्म की कमाई 2.71 करोड़ रुपये रही थी। अब गुरुवार को इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई है। 13वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब 61.51 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि फिल्म अपनी लागत पहले ही निकालने में सफल हो चुकी है। ऐसे में इसका ओवरऑल प्रदर्शन बढ़िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि 'कार्तिकेय 2' में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन के अलावा अनुपम खेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंदू मोंदेती द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में आई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। 'कार्तिकेय 2' को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।